Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वेलेंटाइन डे के दिन अब मनाया जाएगा ‘सिस्‍टर्स डे’, जानें क्या है इसकी सच्चाई

Published

on

Loading

हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन से पहले हग डे, किस डे, टैडी डे, रोज डे जैसे खास दिन भी रोमांटिक कपल्स साथ सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन अब 14 फरवरी को ‘सिस्टर्स डे’ (बहन दिवस) मनाएगा।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बता दें, पाकिस्तान के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति जफर इकबाल रंधावा ने कहा कि ‘इस्लामी रिवायतों’ को बढ़ावा देने के लिए 14 फरवरी को ‘सिस्टर्स डे’ (बहन दिवस) मनाएगा। इस दिन कुलपति रंधावा ने इस विश्वविद्यालय की छात्राओं को स्कार्फ और अबाया (कपड़ा) तोहफे में दिया जा सकते है।

कुलपति का मानना है कि यह पाकिस्तान की तहजीब और इस्लाम के मुताबिक है। दुनिया भर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग, अभिवादन और तोहफों के साथ अपने प्यार का इजहार करते हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको बता दें, रंधावा ने दावा किया कि सिस्टर्स डे मनाने से लोगों को यह एहसास होगा कि पाकिस्तान में बहनों को कितना प्यार मिलता है। रंधावा ने कहा, ‘‘ भाई और बहन के प्यार से बड़ा क्या कोई प्यार है?’’ सिस्टर्स डे पति-पत्नी के प्यार से बड़ा है।’

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending