Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विश्व स्वास्थ्य दिवस : बीमारियां आपसे दूर भागेंगी, खाएं सुपरफूड

Published

on

Loading

बढ़ते शहरीकरण व स्वस्थ रहने की आदत ने लोगों को अपने भोजन में कई तरह के प्रयोग करने की वजह दे दी है। इसका नतीजा यह हुआ है कि बाज़ार में अोट्स, इंस्टेंट (जल्द तैयार हो जाने वाला) सैलेड और वेजीटेबल सूप जैसे उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है। लेकिन इन उत्पादों के अलावा हम अपने घर पर बनाए जाने वाले परंपरागत नाश्ते को भी सेहतमंद बना सकते हैं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस ( ) पर आप स्वस्थ रहें, इसके पढ़िए यह खास रिपोर्ट।

बनारस में रहने वाली न्यूट्रीशन कंसल्टेंट संगीता खन्ना पिछले 10 वर्षों से स्वास्थ्यवर्धक पकवानों के बारें में लोगों को जागरूक कर रही हैं। सेहतमंद रहने के लिए कौन-कौन से पकवान खाएं, इसके लिए संगीता ‘हेल्थफूडदेशीविदेशी’ और ‘बनारस का खाना’ नाम के दो वेबसाइट भी चला रही हैं। संगीता ने इन पकवानों को सुपरफूड का नाम दिया है। उनकी वेबसाइट को पसंद करने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी तादात में हैं।

न्यूट्रीशन कंसल्टेंट संगीता खन्ना। ( फोटो – हेल्थफूडदेशीविदेशी )

डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों को दूर रखेगा सुपरफूड

देशी पकवानों से सेहतमंद रहने के तरीके के बारे में संगीता बताती हैं,” भारतीय पकवानों में आयुर्वेदिक और मैक्रोबायोटिक तरीकों को अपनाकर स्वास्थ्यवर्धक खाना बनाया जा सकता है। नॉर्मल रेसिपीज़ और सुपरफूड में अंतर बस इतना है कि सुपरफूड में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री उचित मात्रा में होती है।” वो आगे बताती हैं कि हेल्थफूडदेशीविदेशी में मैंने शुगर और हार्ट प्रॉब्लम को कम करने वाले ऐसे कई सुपर फूड बनाने की विधि समझाई है।

कई बड़े होटलों ने संगीता से सीखा है सुपरफूड बनाने का तरीका। ( फोटो – हेल्थफूडदेशीविदेशी )

संगीता खन्ना से सुपरफूड बनाने का ढंग और बनारस के खास पकवान तैयार करने की विधि जानने के लिए कनाडा, अॉस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले लोगों के अलावा बड़े भारतीय होटल उनकी वेबसाइट में दिए गए खाना पकाने के तरीकों को पसंद कर रहे हैं।

खजूर और मशरूम बनाएंगे दिल को मजबूत

दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए मशरूम व खजूर को बहुत फायदेमंद माना गया है, इसलिए आप हेल्थफूडदेशीविदेशी में स्वादिष्ट मशरूम सूप और खजूर का बिस्कुट जैसा हल्का नाश्ता बनाना सीख सकते हैं। इसके अलावा आप कद्दू, गाजर और टमाटर जैसी सब्जियों को मिलाकर पास्ता जैसा हेल्दी नाश्ना भी तैयार कर सकते हैं, जो दिल को मजबूत रखेगा।

दिल की बीमारियों को दूर रखेगा मशरूम रूप और हर्ब पास्ता। ( फोटो – हेल्थफूडदेशीविदेशी )

काली गाजर का सूप और आंवला-कड़ी पत्ते की चटनी रखेगी सेहतमंद

संगीता की वेबसाइट हेल्थफूडदेशीविदेशी में शरीर की रोग प्रर्तिरोधक क्षमता बढ़ाने व हेल्दी डाइट के लिए काली गाजर का सूप और आंवला-कड़ी पत्ते की चटनी जैसे कई पकवान बनाने के तरीके बताए गए हैं। ऐसे ही ग्लूटन मुक्त भोजन और शुगर कंट्रोल करने वाले सुपरफूड बनाना भी आप हेल्थफूडदेशीविदेशी से सीख सकते हैं।

काली गाजर का सूप रखेगा आपको फिट एंड फाइन। ( फोटो – हेल्थफूडदेशीविदेशी )

आज दुनिया भर में रहने वाले लोग संगीता की वेबसाइट पर जाकर सेहतमंद रहने के पकवान (सुपरफूड) बनाना सीख रहे हैं और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में संगीता को बता रहे हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना का फंडा खोज रहे हैं, तो एक बार हेल्थफूडदेशीविदेशी पर ज़रूर जाएं और हमें बताइए कि अपको कौन सा सुपरफूड सबसे ज़्यादा पसंद आया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending