Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

सर्दी खांसी से हैं परेशान, तो इन चीज़ों का ना करें सेवन

Published

on

Loading

सर्दियों में सर्दी-खांसी होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। लेकिन कोविड-19 के दौरान सर्दी-खांसी होना चिंता की बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दी-खांसी कोविड का एक सामान्य लक्षण है। इसलिए कोविड-19 से बचने के लिए आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। लेकिन इस दौरान आपको कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Suffering from runny nose? How to know if it's Omicron or common cold;  expert answers | Health - Hindustan Times

स्ट्रॉबेरी-

How to grow strawberries at home - Information News

आपको शायद लगता होगा कि यह एक सुपरफूड है और यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। लेकिन ऐसा नहीं है। स्ट्रॉबेरी में स्टामान जारी करने की क्षमता होती है। इसके बढ़ने से आपकी नाक और साइनस में बेचैनी हो सकती है और आपकी हालत ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए अगर आपको सर्दी-खांसी है तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से आपकी सर्दी-खांसी बढ़ सकती है।

मसालेदार खाना-

Top 15 Spiciest Indian Food To Bring Out the Fire In You

सर्दी-जुकाम होने पर चटपटा और मसालेदार खाना खाने का मन करता है बेशक मसालेदार खाना स्वादिष्ट हो सकता है लेकिन अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है तो उनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। इन मसालेदार चीजों में सिरका या नमक होता है जो आपके गले में खराश और सूजन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर आपको खांसी है या गले में खराश है तो भूलकर भी मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड-

Here's how to detoxify yourself from highly-processed food items -  Sentinelassam

सर्दी-जुकाम में प्रोसेस्ड फूड खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि सभी प्रोसेस्ड फूड अनहेल्दी नहीं होते हैं लेकिन कुछ फूड में नमक, चीनी और वसा की मात्रा अधिक हो सकती है। इस तरह के फूड शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं जिससे आपके शरीर की ठीक होने की प्रक्रिया कम हो सकती है। इसलिए आपको नमकीन स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक, सॉसेज आदि जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending