Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में बढ़ी ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या, कुल केस हुए 155

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को 2 और मामले सामने आने के बाद ओमीक्रान के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। दूसरी ओर, देश का ओमिक्रॉन केसलोड बढ़कर 155 हो गया है। महाराष्ट्र (54) के बाद दिल्ली दूसरे सबसे अधिक ओमिक्रॉन संक्रमणों के लिए जिम्मेदार है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 मरीजों में से 12 को छुट्टी दे दी गई है और 12 का इलाज चल रहा है। पिछले हफ्ते, शुक्रवार को, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए थे। ओमिक्रॉन वेरिएंट का दिल्ली का पहला मरीज (रांची का एक 37 वर्षीय व्यक्ति) दो बार कोविड-19 के लिए नेगेटिव परीक्षण करने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रॉन मामलों में स्पाइक के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) आज, 20 दिसंबर को एक समीक्षा बैठक करेगा। बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सरकार के अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के साथ होगी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending