Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अब गोरखपुर के सौंदर्य को देखकर अभिभूत हो जाते है लोग: सीएम योगी

Published

on

Gorakhpur Municipal Corporation

Loading

गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Municipal Corporation) की 279 करोड़ की 202 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा पिछले 5 वर्षों में गोरखपुर वासियों ने गोरखपुर को बदलते देखा है,पर्यटन के विकास को देखा।

सीएम योगी ने कहा गोरखपुर में विकास योजनाओं से नए कीर्तिमान स्थापित किये गए। जो भी आज गोरखपुर आता है वो यहां की बदली तस्वीर देखकर दंग रह जाता है। यहां के सौंदर्य को देखकर अभिभूत होता है। आज गोरखपुर में अपना भव्य प्रेक्षागृह है,इसके लिए 30 वर्षों तक लोगो ने आंदोलन और संघर्ष किया।

उन्होंने कहा बीते अतिवृष्टि के समय नगर निगम प्रशासन ने एक व्यवस्था बनाई कि जल प्लावन आसानी से हो गया। जल निकासी के लिए इस बार आसानी से की गई,लेकिन बारिश इतनी ज्यादा हुई कि दिक्कतें आयी। मैं उस समय गोरखपुर में ही था,इन परियोजनाओं से उस व्यवस्था में और आसानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा दशकों बाद गोरखपुर को भव्य नगर निगम भवन मिला है। गोरखपुर में 80 नए वार्ड बन रहे हैं उनमें जलनिकासी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए ये परियोजना लाभदायक होंगी। गोरखपुर में आज सब कुछ है जो एक नगर निगम को चाहिए,लेकिन इसे सहेज कर रखना जिम्मेदारी गोरखपुर वासियों की है।

उन्होंने कहा हमे साफ सफाई स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। छिड़काव सैनेटाइज़ेशन की आवश्यकता है। इस बारिश के मौसम के बाद बीमारियां आएंगी,इसके पहले ही हमे इसकी तैयारी करनी होगी। थोड़ी सी लापरवाही होगी तो बीमारियां पनपेंगी। आज गोरखपुर और पूर्वी उप्र में से मस्तिष्क ज्वार को समूल नष्ट करने जा सफलतापूर्वक कार्य किया गया, इसके लिए पुरुषार्थ किया गया।

Gorakhpur Municipal Corporation, Gorakhpur Municipal Corporation news, CM YOGI IN Gorakhpur, CM YOGI NEWS,

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending