Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

PFI के ठिकानों पर NIA और ED की छापेमारी, लखनऊ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Published

on

NIA raid in Darbhanga Bihar

Loading

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। उप्र एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (UP ATS) की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इंदिरा नगर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी।

इसके बाद एटीएस को जांच में लगाया गया। वहां से एक संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तारी की सूचना आ रही है। संदिग्ध आतंकी का नाम वसीम बताया जा रहा है। यह पूरा मामला PFI पर देश भर में हुए रेड से जुड़ा रहा है।

यहां से गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आतंकी वसीम

बता दें कि आज देश के 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर NIA और ED की छापेमारी चल रही है जिसमे 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। उप्र से इस कार्रवाई में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें से वाराणसी से दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

यूपी एटीएस की ओर से खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान भी संदिग्ध आतंकी की हरकत संदेहास्पद लगी थी। इसके बाद सर्च में उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना बुधवार देर रात की है।

पीएफआई टेरर फंडिंग के मामले को लेकर देश भर में पीएफआई के संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा नगर से भी एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। देश भर में 10 से अधिक राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इस क्रम में यूपी में भी छापेमारी चल रही है। लखनऊ से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया।

गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी। खुफिया सूचना के आधार पर यूपी एटीएस की टीम ने छापा मारा। संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी कर ली गई। उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान मिलने की भी सूचना आई है। हालांकि, यूपी पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। संदिग्ध आतंकी से पूछताछ चल रही है।

पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद ऑपरेशन का दायरा बढ़ भी सकता है। तमाम संभावनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से अभी इस बारे में कोई खुलासा करने से बचा जा रहा है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending