Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल : राष्ट्रपति ने राजनीति में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी पर खुशी जताई

Published

on

नेपाल : राष्ट्रपति ने राजनीति में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी पर खुशी जताई

Loading

नेपाल : राष्ट्रपति ने राजनीति में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी पर खुशी जताई

काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने हालिया वर्षो में देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने पर खुशी जाहिर की है। बिद्या पिछले साल 28 अक्टूबर को नेपाल की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि हालिया वर्षो में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

उन्होंने काठमांडू में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(8 मार्च) के मौके पर दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि पिछले साल सितंबर में लागू हुए नए संविधान ने नेपाल की महिलाओं के राजनीतिक व मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा, “नया संविधान सभी महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण नहीं है। मेरा मानना है कि इसने महिलाओं को और ज्यादा राजनीतिक व मौलिक अधिकार दिए हैं।”

बिद्या ने कहा, “यकीनन नए संविधान से महिलाओं को और ज्यादा राजनीतिक अधिकार मिले हैं। हमें अब महिलाओं की माली हालत सुधारने पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वे आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending