Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर इंटरनेट पर डाल देता था सेना का जवान, पत्नी को पता चला, और फिर…

Published

on

Loading

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने इंडियन नेवी के एक अफसर को गिरफ्तार किया है।

नेवी अफसर पर लगे आरोप जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस अफसर पर आरोप है कि इसने अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल की हैं।

महिला ने मंगलवार को पुलिस से इस बारे में शिकायत की है जिसमें कहा गया है कि उसके पति को पॉर्नोग्राफी की लत चुकी है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नेवी कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी को काफी समय हो चुका है। उनके दो बच्चे भी है लिए कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर महिला का उसके पति से झगड़ा हो गया जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी अपने मायके चली गई।

इस बीच महिला को पता चला कि उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई है। जिसके बाद महिला सीधे पुलिस के पास पहुंच गई।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को 11 साल से पॉर्नोग्राफी की लत है। उन्होंने उसे छुड़ाने की कोशिश भी की है। डॉक्टर को भी दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उसकी इस लत से उसका पूरा परिवार परेशान है। किसी अन्य महिला के साथ उसके अफेयर की जानकारी भी मिली है। अब पीड़ित पत्नी ने अदालत में तलाक की अर्जी लगा दी है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending