नेशनल
ट्विटर ने भी माना नरेंद्र मोदी को ‘चौकीदार’, बदल गया पीएम का नाम!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। अब ट्विटर पर पीएम मोदी का नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी हो गया है। मोदी ने ऐसा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘मैं भी चौकीदार कैंपेन’ के तहत किया है।
शनिवार को पीएम मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ विडियो जारी किया था। जिसके बाद ट्विटर पर उनके नाम के आगे भी चौकीदार लगा दिया गया। हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर उनका नाम अभी भी नरेंद्र मोदी ही है।
पीएम मोदी के इस कदम के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लगा लिया है।
इसके अलावा जेपी नड्डा, रमन सिंह, पूनम महाजन समेत कई बड़े नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया है।
मैं भी चौकीदार विडियो जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है। शनिवार को राहुल गांधी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके साथ लिखा, ‘रक्षात्मक ट्वीट मिस्टर मोदी! आज आपको अपराधबोध हो रहा है।’
राहुल ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें पीएम मोदी के साथ अन्य कई लोग हैं। इनमें बैंक घोटाला कर विदेश भागनेवाले नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या की तस्वीर है। वहीं इसमें गौतम अडानी और अनिल अंबानी भी दिख रहे हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस