Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) में टीकाकरण कार्यों का किया निरीक्षण

Published

on

Loading

लखनऊ। स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने द्वारा गोद लिए हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज का निरीक्षण किया।

जहां जगह- जगह गंदगी मिलने और अवैध कब्जे के कारण स्वास्थ्य कर्मियों के वहां न रुकने की शिकायत पर मंत्री नन्दी ने अवैध तरीके से रह रहे लोगों को बाहर  निकालने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) टीकाकरण कार्यों का निरीक्षण किया। जहां की बेहतर व्यवस्था पर मंत्री नन्दी ने प्रसन्नता जताई।

मंत्री नन्दी वर्षों पुराने भवन में अंग्रेजों के जमाने से लगातार आज तक चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज में पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा। स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति को चेक किया एवं स्वास्थ्य केंद्र की अध्यक्ष डॉक्टर श्रेया पांडे से अन्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

डॉक्टर श्रेया पांडे ने बताया कि शाम 5ः00 बजे के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी केंद्र पर नहीं रहते हैं घर चले जाते हैं क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। कमरे जरूर हैं जिसमें अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं अगर कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था हो जाए तो 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को उपलब्ध हो सकेगी, जिसमें मंत्री नंदी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया।

इसके बाद मंत्री नन्दी ने मोती लाल नेहरू मंडलीय हॉस्पिटल (कालविन) में वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। जहां की स्वास्थ्य सेवाओं व्यवस्थाओं पर मंत्री नन्दी ने संतुष्टि जताई। टीकाकरण कराने आए लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव मंत्री नन्दी का स्वागत किया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending