Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोज पर सांसद मिमी चक्रवर्ती बोली- अगर ये लड़की ने किया होता तो

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट सुर्खियों में है। चारों तरफ इनके ही बारे में बातें हो रही हैं। एक मैग्जीन के लिए उनकी न्यूड फोटोज सामने आने के बाद तहलका मच गया। फैन्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी शॉक्ड रह गए।

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी रिएक्ट किया है। साथ ही महिलाओं से जुड़ा एक सवाल भी किया है। मिमी चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की।

इसमें रणवीर सिंह की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘इंटरनेट पर रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के बाद तहलका मच गया। सभी कॉमेंट में फायर इमोजी ही शेयर कर रहे हैं। मैं सोच रही थी कि अगर ये लड़की होती तो क्या तब भी इतनी ही तारीफ होती? आपने तो अब तक उसका घर जला दिया होता। उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया होता। उसे जान से मारने की धमकी देने लगते। शर्मसार कर दिया होता।’

वह आगे लिखती हैं, ‘हम समानता की बात करते हैं। अब वह कहां है? आप जानते हैं कि आपका ही दृष्टिकोण या तो कुछ बदल सकता है या फिर पूरी तरह से खत्म कर सकता है।

इनके केस में आइए अपने दृष्टिकोण को बड़ा बनाएं क्योंकि यह उन्होंने बहुत सैक्रिफाइजेस के साथ किया है। इसमें कोई नमक, चीनी नहीं है।’ अब इस ट्वीट के बाद कुछ ने मिमी चक्रवर्ती की बातों से सहमति जताई और कुछ ने अपने अनोखे तर्क दिए।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘सर्कस’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending