Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मानसून सत्र Live: पीएम मोदी पहुंचे संसद, विपक्ष को लेकर मीडिया के सामने कह दी बड़ी बात

Published

on

मानसून सत्र

Loading

  मानसून सत्र Live :

नई दिल्ली। बुधवार से संसद का मानसून सत्र शुरु हो गया है। सत्र शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री जब संसद पहुंचे तो उनका फूलों से स्वागत किया गया। संसद पहुंचते ही पीएम मोदी मानसून सत्र को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल सहित सभी राजनीतिक पार्टियां सदन को ठीक ढंग से चलने में हमारा सहयोग करेंगी।

मानसून सत्र

उन्होंने कहा कि संसद की छवि अच्छी बनाए जाने की जरूरत है।  इस मानसून सत्र में देश के कई मसलों पर चर्चा जरूरी है। जितनी अधिक चर्चा होगी उतना अधिक सदन को फायदा मिलेगा, देश को फायदा मिलेगा। उन्होंने सभी पार्टियों के नेता से गुजारिश की कि उनकी मदद आवंछनीय है।

आपको बता दें कि मोदी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम मानसून सत्र है। मार्च में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह सत्र मोदी सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। केंद्र सरकार चाहेगी कि पिछले सत्र में रुके सारे बिल इस बार दोनों सदनों में पास हो जाए।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending