Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खुशखबरीः मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले दिया ये बड़ा तोहफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के 5 फीसदी दैनिक भत्ता (डीए) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को इस प्रस्ताव मुहर लगी।

मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि बढ़े हुए भत्‍ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी। सरकार के इस फैसले का फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलने की उम्‍मीद है। वहीं इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

आपको बता दें कि यह दूसरा मौका है जब इस साल महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने अपना कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलने वाला महंगाई भत्ता में इजाफा कर दिया था। तब मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर भत्ता 12 फीसदी कर दिया था।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending