Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

धर्मेंद्र को हुई ये खतरनाक बीमारी, 3 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद….

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्हें डेंगू की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज होने के बाद अब धर्मेंद्र अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 83 साल के धर्मेंद्र फिल्मों से दूरी बनाकर कुछ समय से अपना वक्त ज्यादातर अपने लोनावला स्थित फार्महाउस खेती कर गुजारते हैं।

अपने फॉर्म हाउस में वो खेती करने के साथ ही वो गायों को भी ख्याल रखते हैं। लंबे समय बाद उन्हें किसी इवेंट पर देखा गया था। हाल ही में वह अपने पोते करण देओल के फिल्म फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थे। यह देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो बॉलीवुड में काम कर रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending