Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एमएलसी चुनावों में लहराया सपा का परचम

Published

on

उप्र में एमएलसी चुनाव, लहराया सपा का परचम, बीजेपी को नहीं मिली एक भी सीट, कांग्रेस का खाता खुला, बसपा ने जीतीं चार सीटें

Loading

उप्र में एमएलसी चुनाव, लहराया सपा का परचम, बीजेपी को नहीं मिली एक भी सीट, कांग्रेस का खाता खुला, बसपा ने जीतीं चार सीटें

लखनऊ। उप्र के एमएलसी चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। बसपा के साथ ही कांग्रेस का भी खाता खुला है। भारतीय जनता पार्टी अधिकांश जगह पर दूसरे स्थान पर रही हालांकि पार्टी का खाता नहीं खुल सका। कांग्रेस ने रायबरेली में जीत दर्ज की है, जहां से सपा ने मतदान के दो दिन पहले अपने प्रत्याशी को बर्खास्त कर दिया था। आठ प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने के बाद मतगणना में समाजवादी पार्टी ने आज शानदार प्रदर्शन किया है। उधर गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के बागी सीपी चंद ने पार्टी को झटका भी दिया है। बसपा ने भी चार सीट जीतकर अपना खाता खोला है। सत्तारूढ़ पार्टी से मुकाबले में उतरी। बलिया में सपा के एमएलसी प्रत्याशी रवि शंकर सिंह विजयी हुए हैं उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर अनूप सिंह को हराया। पहले रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह बसपा से एमएलसी थे।

बीजेपी को नहीं मिली एक भी सीट

रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीते है, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर को हराया। गाजीपुर से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल ने अपने निकटतम सपा प्रत्याशी सानंद यादव को 64 वोटों से हराया। मिर्जापुर में सपा विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्र निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह को हराया है। फैजाबाद से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने बीजेपी के सुरेन्द्र पाण्डेय को पराजित किया। हरदोई से समाजवादी पार्टी के के मिसबाहुद्दीन ने भाजपा के राजकुमार अग्रवाल को हराया। बाराबंकी में भी सपा के प्रत्याशी राजेश यादव ने जीत दर्ज की। मुरादाबाद में मंत्री इकबाल अली के बेटे परवेज अली ने बीजेपी प्रत्याशी आशा सिंह को 4243 वोटों से हराया। शाहजहांपुर से सपा के अमित यादव उर्फ रिंकू 2207 वोट से जीते। उन्होंने बीजेपी के जेपीएस राठौर को हराया। बहराइच से सपा के अभिलाश खां 705 वोटों से जीते। उन्होंने बीजेपी के त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को हराया।

कांग्रेस का खाता खुला, बसपा ने जीतीं एक सीटें

बुलंदशहर से सपा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी बीजेपी के संजय शर्मा को 1018 वोट से हराकर एमएलसी बने। गोरखपुर-महराजगंजसीपी चंद्र ने सपा प्रत्याशी जय प्रकाश यादव को 1589 वोटों से हराया। फतेहपुर सीट से सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ पप्पू यादव जीते। उन्होंने बीएसपी प्रत्याशी अशोक कटियार को 1787 वोटों से हराया। सूबे के 57 जिलों में विधान परिषद के सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें औसतन 97.22 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान मीरजापुर-सोनभद्र में 99.66 फीसदी तथा सबसे कम मतदान मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में 90 प्रतिशत हुआ। एमएलसी की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से कुल 36 सीटें रिक्त थीं। आठ सीटों पर सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज 28 सीटों पर मतदान की गठना हुई। इन सीटों के लिए 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान के लिए 729 बूथ बनाए गए थे।

मीरजापुर-सोनभद्र सीट पर सपा ने लहराया परचम। पार्टी प्रत्याशी रामलली मिश्रा ने सीट बसपा से छीन ली। इस सीट से बसपा के श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह अब तक एमएलसी थे। सपा प्रत्याशी ने बसपा के त्रिभुवन नारायण सिंह को 222 मतों से शिकस्त दी है। सपा को 1655 व बसपा को 1443 मत मिले हैं। 94 मतों को अवैध घोषित किया गया। इस सीट पर 3193 मतदाताओं में 3183 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इलाहाबाद- कौशाम्बी से प्रदेश के पूर्व शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव ने भाजपा के रईस शुक्ला को 257 वोटों से हराया। मुरादाबाद- बिजनौर सीट पर सपा के परवेज अली विजयी घोषित हो चुके हैं। बुलंदशहर- गौतमबुद्धनगर सीट पर सपा के नरेन्द्र भाटी जीते हैं। यहां भाजपा के संजय शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। संजय शर्मा केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के करीबी माने जाते हैं। आजमगढ़ से सपा के राकेश यादव गुड्डू ने जीत का परचम फहराया। राकेश यादव 4414 मे 2965 मत प्राप्त कर जीते। उन्होंने भाजना के राजेश महुआरी (998 मत) से हराया। बसपा के चन्दन सिंह को 188 मत मिले।

फतेहपुर में सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह ने बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार को 1584 मतों से पराजित किया। दिलीप सिंह को 2687 मत मिले। यहां पर प्रथम वरीयता के मतों पर ही परिणाम घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी अनिल चार्ली को 404 मत मिले। जौनपुर सीट से बसपा के ब्रजेश सिंह 1743 मत पाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लल्लन यादव को 978 मत मिले। भाजपा के सतीश सिंह महज 230 वोट हासिल कर सके। ïसहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट से बसपा के महमूद अली 2777 मत लेकर विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के सूरत सिंह वर्मा को पराजित किया। यहां कुल 4145 मतों में से सूरत सिंह वर्मा को मात्र 309 मत मिले है जबकि सपा के गौरव जैन को 304 मत मिले। कुल 304 मत निरस्त हुए है। गाजीपुर में निर्दलीय चंचल ने 1186 मत के साथ सपा के सानंद को 65 वोट से हराया। सपा के सानंद को 1121 मत मिले।

बर्खास्त सीपी चंद ने सपा को दिया करारा झटका

गोरखपुर-महाराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में सीपी चंद ने 1589 मत के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के जयप्रकाश यादव को शिकस्त दी है। जयप्रकाश यादव को 1435 मत मिले हैं। सीपी चंद को सपा से निष्कासित कर दिया गया था। वह बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते है। सीपी चंद ने मतगणना के शुरुआती दौर में ही निर्णायक बढ़त ले ली थी। इसके बाद गोरखपुर में विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी सीपी चन्द ने मतगणना कक्ष से बाहर आकर समर्थकों को अपनी जीतने की स्थिति का संकेत दिया। इससे उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसका सपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। दोनों के समर्थकों में झड़प हुई। पुलिस ने उन्हें अलग किया।

झांसी से सपा प्रत्याशी रमा निरंजन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जीतीं भारतीय जनता पार्टी के हरि ओम उपाध्याय को करारी शिकस्त दी है। रमा निरंजन को 2800 तथा उपाध्याय को महज 171 वोट मिले। रमा निरंजन ने 2831 वोट से जीत दर्ज की। बस्ती-सिद्धार्थनगर की सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी संतोष यादव उर्फ सनी ने भाजपा के प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ गिल्लम पर 2860 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1009 मतों से संतोष करना पड़ा। 38 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का इस्तेमाल किया। जबकि 143 मत अवैध रहा। देवरिया से सपा के रामअवध यादव जीत दर्ज की। उन्होंने बसपा के अजीत शाही को 1567 वोटों से हराया। रामअवध को 2799 वोट मिले जबकि अजीत को 1232 मत मिले। यहां पर भाजपा के सुनील सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें काफी कम मत मिले। फैज़ाबाद से सपा के प्रत्याशी हीरालाल यादव जीते, बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पांडेय को हीरालाल ने हराया।

लखीमपुर से समाजवादी पार्टी के शशांक यादव ने जीत दर्ज की है। शशांक ने भारतीय जनता पार्टी के इतेन्द्र वर्मा को 1971 वोट से हराया है। शशांक को 2217 तथा इतेन्द्र वर्मा को सिर्फ 246 वोट मिले हैं। लखीमपुर खीरी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद अजय मिश्र, रेखा वर्मा व जुगुल किशोर की परीक्षा थी। इनके ऊपर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा के साथ विधान परिषद सदस्य आनन्द भदौरिया व राजपाल कश्यप की किलेबन्दी भारी पड़ गई। लखीमपुर से सपा तथा भाजपा के अलावा दो अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। सुल्तानपुर से सपा के शैलेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केसी त्रिपाठी को 1841 वोट से शिकस्त दी।

बदायूं से दर्जा प्राप्त मंत्री समाजवादी पार्टी के बनवारी सिंह यादव ने जीत दर्ज की है। बनवारी ने भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र यादव को 1723 मत से हराया। बरेली से समाजवादी पार्टी के घनश्याम लोधी ने भारतीय जनता पार्टी के पीपी पटेल को 1323 वोटों से पराजित किया। बाराबंकी में शुरुआती रुझान सपा के पक्ष में हैं। हरदोई में चुनाव की जीआईसी मतगणना केंद्र पर शुरू हुई मतगणना। 19 ब्लाक व जिला पंचायत मुख्यालय समेत 20 केन्द्रों पर हुए चुनाव बनाई गई गड्डी। 700- 700 के बनाए गए बंडल। अब शुरू होगी गिनती। यहां सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन व भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल के साथ रजिया मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। फर्रूखाबाद में इटावा क्षेत्र के प्रथम चक्र की मतगणना शुरू हो गयीं। यहां पर भाजपा प्रत्यशी अशोक कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। सपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि सुबोध यादव भी मतगणना में डटे रहे।

मतगणना स्थल पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान जिला मुख्यालय के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक को 32 बोर की पिस्टल व 2 लाख रुपये के साथ कैंट पुलिस ने गिरफ़्तार किया। युवक के पास से 27 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

नेशनल

सामने आई स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट, शरीर के इन हिस्सों पर चोट के निशान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के बाद उनका एम्स में मेडिकल टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई हैं। रिपोर्ट देखकर पता चलता है कि स्वाति के शरीर पर चार जगह चोट लगी थी। एम्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि स्वाति मालीवाल को ‘बाएं पैर के थाइस’ पर 3×2 सेंटीमीटर के आकार की चोट थी और उनके ‘दाहिनी आंख के नीचे दाहिने गाल’ पर 2×2 सेंटीमीटर आकार की एक और चोट थी।

एम्स के डॉक्टर आनंद गंगदेव द्वारा बनाई गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मरीज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सीएम के आवास पर 13 मई को उनपर परिचित व्यक्ति ने हमला किया था. उन्हें कई बार थप्पड़ मारे गए और उनके सिर पर कठोर वस्तु से हमला किया गया और वह जमीन पर गिर गईं. उनके पेट, पेल्विस और चेस्ट पर पैर से कई बार मारा गया. मरीज फिलहाल जांघ और पेल्विस एरिया में दर्द की शिकायत कर रहा है।

सीएम केजरीवाल के आवास से विभव कुमार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के आवास से विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सिविल लाइन्स थाने लेकर जाया गया है। दिल्ली पुलिस को पहले ही बिभव कुमार के सीएम हाउस में होने का इनपुट मिला था। सूचना के बाद पुलिस टीम में एसएचओ सिविल लाइंस और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ सीएम आवास पर पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद एक गाड़ी सीएम हाउस में पहुंची थी। दिल्ली पुलिस की टीम जब सीएम हाउस पर पहुंची तब वहां पर पहले से ही गेट खुले हुए थे। इस गाड़ी को गेट पर नहीं रोका गया और गाड़ी सीधा सीएम हाउस में चली गई। गाड़ी के लिए पहले से सीएम हाउस में मैसेज था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सीधे सीएम हाउस में गई और फिर वहां से बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि गिरफ्तारी से पहले ही बिभव कुमार ने एक मेल किया था, जिसमें उसने हर जांच के लिए साथ देने की बात कही थी। अपने मेल में बिभव कुमार ने लिखा कि ‘मैं हर जांच में सहयोग को तैयार हूं। मुझे मीडिया के माध्यम से FIR दर्ज होने के बारे में जानकारी हुई। अभी तक मुझे एफआईआर के बाद कोई नोटिस नहीं दिया गया है। मेरी शिकायत पर भी दिल्ली पुलिस संज्ञान ले।’

Continue Reading

Trending