Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नागरिक राष्ट्र को मजबूत बनाता है, मां नागरिक कोः मोदी

Published

on

दिल्ली में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नारी शक्ति पर गर्व, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

Loading

दिल्ली में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नारी शक्ति पर गर्व, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित महिला जन प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट और बुनियादी ढांचे केवल राष्ट्र को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि देश का हर नागरिक राष्ट्र को मजबूत बनाता है और मां नागरिक को मजबूती देती है। उनके मुताबिक, कई काम एक साथ करने के मामले में महिलाओं के साथ बराबरी नहीं की जा सकती है। यही नारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का इस तरह के कार्यक्रम के लिए शुक्रिया किया। इस दौरान पीएम ने सुषमा स्वराज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत से विदेश मंत्री हुए, लेकिन सुषमा स्वराज ने जो किया इसके पूर्व वैसा किसी ने नहीं किया था।

दिल्ली के विज्ञान भवन में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

पीएम ने कहा कि महिलाओं को अवसर कम मिल पाते हैं, लेकिन उसके नतीजे बहुत अच्छे आते हैं। अवसर बहुत कम मिलते हैं, लेकिन हर क्षेत्र में इनका योगदान है। तकनीक की बहुत बड़ी भूमिका व्यक्ति के जीवन में सुनिश्चित हो चुकी, इस तकनीक के उपयोग में महिलाएं माहिर हैं। देश भर की महिला प्रतिनिधियों के लिए एक अलग से ई-प्लेटफॉर्म बनाया जाए। महिलाओं में टेक्नोलॉजी अडॉप्ट करने वाली क्षमता है, टेक्नोलॉजी में महिलाएं पीछे नहीं हैं, मॉडर्न से मॉडर्न उपकरणों का उपयोग किचन में महिलाएं करती हैं। चाहे जितने आर्किटेक्ट घर का नक्शा बना दें लेकिन आखिर में घर की महिला तय करती है कि कहां क्या बनेगा, महिलाओं की यही भूमिका राष्ट्र के लिए भी अपेक्षित है। महिला जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच अपनी सशक्त छवि और विशिष्ट पहचान बनाएं। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व सुमित्रा महाजन भी मौजूद थीं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending