Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेहुल चोकसी ने दिया मोदी सरकार को तगड़ा झटका, जानिए क्या डूब गया हमारा आपका पीएनबी में जमा पैसा?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 13,500 करोड़ लेकर भागा मेहुल चोकसी ने केंद्र सरकार के प्रयासों को तगड़ा झटका देते हुए भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। अपना भारतीय पासपोर्ट को एंटीगुआ हाई कमिशन में जमा कर चोकसी ने खुद को एंटीगुआ का नागरिक घोषित कर दिया है।

आपको बता दें कि प्रत्यर्पण मामले में सुनावाई से ठीक पहले मेहुल ने यह कदम उठाया है। ऐसे में उसे भारत प्रत्यर्पित करना और भी मुश्किल हो सकता है।

मेहुल चोकसी ने अपने पासपोर्ट जिसका नंबर Z3396732 है, को हाई कमिशन में जमा करवाया. इसके साथ ही उसने इसकी फीस कुल 177 डॉलर भी जमा करवाई. इस बारे में विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया है। मेहुल चोकसी का अब आधिकारिक पता हार्बर, एंटीगुआ हो गया है।

मेहुल चोकसी के वकीलों को उम्मीद है कि इस कोशिश से भारत द्वारा चोकसी को प्रत्यर्पित करने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मेहुल चोकसी के खिलाफ पहले ही इंटरपोल का नोटिस जारी किया हुआ है, भारत की कई एजेंसियां लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।

हांलाकि सूत्रों के मुताबिक यह खबर आ रही है कि मेहुल के इस कदम से उसे कोई फायदा नहीं होने वाला है। एंटिगुआ की नागरिकता लेने के बाद भी मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending