Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नई रक्षा खरीद नीति में स्वदेशी पर जोर : पर्रिकर

Published

on

Loading

नई दिल्ली| रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि नई रक्षा खरीद प्रक्रिया जल्द ही तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें घरेलू तकनीक से निर्मित उपकरणों की खरीद पर जोर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने यह घोषणा रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में की।

पर्रिकर ने कहा कि मंत्रालय “जल्द ही नई रक्षा खरीद प्रक्रिया और रक्षा खरीद से संबंधित मूल दस्तावेज जारी करेगा।”

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की समिति की रपट के आधार पर मौजूदा रक्षा खरीद प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, रक्षा खरीद दस्तावेज पर आंतरिक स्तर पर जांच-पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि यह जून 2016 के अंत में तैयार हो जाएगी।

बयान में कहा गया है कि वर्गीकरण समितियां रक्षा खरीद प्रक्रिया के तहत सभी क्षेणी के अधिग्रहणों पर विचार करते समय वर्गीकरण की एक वरीय व्यवस्था का अनुसण करती हैं और सूची में शामिल भारतीय उपकरणों को वरीयता के आधार पर खरीदने को महत्व देती हैं।

इसके बाद भारतीय उपकरण खरीदों और बनाओ, वैश्विक बनाओ, और खरीदो की व्यवस्था होती है।

बयान में कहा गया है, “वर्गीकरण का यह अनुक्रम साफ बता रहा है कि झुकाव स्वदेशी उपकरणों की तरफ है।”

बैठक में शामिल सांसदों ने सुझाव दिया कि सरकार को ‘भारतीय उपकरणों की खरीदारी और भारत में बनाने और खरीदने’ की श्रेणियों को प्रोत्साहन देना चाहिए।

बैठक में सांसद पिनाकी मिश्रा, सौगत राय, ए. सीताराम नायक, राजीव चंद्रशेखर, महेंद्र प्रसाद, टी. के. रंगराजन, भूपेंद्र यादव और शमशेर सिंह मन्हास ने शिरकत की।

बैठक में रक्षा सचिव जी. मोहन कुमार, रक्षा उत्पादन सचिव अशोक कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending