Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस भारतीय युवक ने पकड़ी फेसबुक की सबसे बड़ी गलती, कंपनी ने दिया सबसे बड़ा सम्मान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फेसबुक ने एक भारतीय यूजर को वॉट्सऐप में खामी पकड़ने पर 5 हजार डॉलर और अपने हॉल ऑफ फेम में जगह देकर सम्मानित किया है।

युवक का नाम जोनेल सौगेजम है। जोनेल मणिपुर के रहने वाले हैं। 22 साल के जोनेल ने कुछ दिनों पहले वॉट्सऐप की बड़ी खामी पकड़ी थी।

वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते समय जोनेल ने पाया कि ऑडियो कॉल यूजर (रिसीवर) की इजाजत के बिना वीडियो कॉल में तब्दील हो रहा था।

बग खोजने के बाद युवक ने मार्च में फेसबुक ये खामी बताई जिसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट की सिक्योरिटी टीम ने इस खामी को दूर किया।

फेसबुक की इतनी बड़ी कमी पकड़ने के लिए युवक को कंपनी द्वारा हॉफ ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है। इस बार जारी की गई 94 लोगों की सूची में जोनेल को 16वां स्थान मिला है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending