Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शिल्पा को जबरन किस करने वाला शख्स बनने जा रहा है बाप, 33 साल छोटी है पत्नी

Published

on

Loading

मुंबई। रिचर्ड गेरे तो आपको याद ही होंगे। अगर नहीं याद तो आपकी याद ताज़ा करते हैं। अरे, वही बूढ़ा आदमी जिसने शिल्पा शेट्टी को जबरन किस किया था। उनको लेकर एक खबर आ रही है। दरअसल 68 साल के रिचर्ड बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। अमेरिकी सिनेमा और टीवी के जाने माने एक्टर रिचर्ज की 35 वर्षीय पत्नी एलेजेंड्रा सिल्वा प्रेग्नेट हैं और जल्द मां बनने वाली है।

रिचर्ड और एलेजेंड्रा के रिलेशनशिप की खबरें जून 2015 में पहली बार सामने आई थीं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी।

आपको बता दें कि रिचर्ड गेरे भारत में उस समय सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने जबरदस्ती शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। इसकी खूब चर्चा हुई थी साथ ही काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। बाद में गेरे को शिल्पा से माफी भी मांगनी पड़ी थी। इतना ही नहीं उनके खिलाफ कोर्ट में केस भी हो गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending