Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Engagement के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को मिलवाया अपनी ‘बच्चियों’ से, देखें Video

Published

on

Loading

Engagement के बाद फैन्स की निगाहें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा – निक जोनास पर टिकी हैं। सोशल मीडिया पर Engagement की खूबसूरत फोटोज़ ने एंट्री मारी और फैन्स के दिलों की घंटियां बजने लगीं। रोके की रस्म के बाद प्रियंका ने अपने करीबियों के लिए पार्टी भी रखी थी जिसमें वह खूब मस्ती करती नजर आईं।

Engagement के बाद प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया हैं।  प्रियंका चोपड़ा सास-ससुर और मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के अनाथालय में गईं। इस अनाथालय में प्रियंका ने सभी बच्चों से मुलाकात की।

अनाथालय में बच्ची के साथ डांस करते हुए प्रियंका का वीडियो खूब वायरल हुआ। जब प्रियंका ने बच्चों के लिए परफॉर्म किया तो निक कैसे पीछे हटते? निक ने अपना एक मशहूर गाना बच्चों के लिए गाया।

इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा है- इन लड़कियों को 12 साल से जानती हूं और ये सभी प्यार के बंधन में बंधी हैं। निक जोनास और हमारे परिवारों का शुक्रिया। सेंट कैथरीन ऑर्फनेज की सिस्टर्स और सबी बच्चियों का शुक्रिया, एक बार फिर हमारे लिये दिल खोलने के लिए। अगली मुलाक़ात जल्द होगी।

Engagement होने के बाद प्रियंका और निक एक-दूसरे के इंस्टाग्राम एकाउंट्स को टैग करने लगे हैं। सगाई के तुरंत बाद प्रियंका ने यह फोटो  शेयर की थी, जिसे 24 घंटे में 40 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending