Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जयमाल के दौरान स्टेज पर पहुंचा प्रेमी, किया प्रपोज, दूल्हे उठाया ये कदम…

Published

on

Loading

कानपुर। शादी का माहौल था। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन किसे पता था ये तूफान आने से पहले का सन्नाटा है। लोग डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि कुछ ही पलों में उनके होश फाख्ता होने वाले हैं। घटना कानपुर जिले की है जहां नौबस्ता थाना क्षेत्र के राम राधिका वाटिका में शादी चल रही थी। सबकछ ठीक चल रहा था। शादी में मौजूद लोग खुशी से झूम रहे थे। सभी को बस जयमाल का इंतजार था।

जयमाल

साभार इंटरनेट

इसी बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद लोग चौंक गए। जयमाल से ठीक पहले लड़की का प्रेमी स्टेज पर पहुंच गया और लड़की का हाथ पकड़ अपने प्यार का इजहार करने लगा। इसी बीच लड़की ने इशारे से अपने भाई को बुलाया। लड़की के प्रेमी को स्टेज से उतार कर किसी तरह भगाया गया।

जयमाल

प्रतीकात्मक तस्वीर

लेकिन प्रेमी का ये ड्रामा देखकर लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साए लड़की के घर वाले लड़के पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाने लगे। लड़के के न मानने पर लड़की वालों ने दहेज का आरोप लगा हंगामा शुरु कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पूरे मामले में एसपी साउथ का कहना है कि शादी में संगीत के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला थाने में है तहरीर पर जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending