Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आसाराम को सलाखों के पीछे पहुंचाने में इस शख्स की गवाही बनी सबसे बड़ी वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आसाराम रेप केस में बुधवार को अदालत का फैसला आ गया। कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दे दिया है। नाबालिग लड़की से तंत्र-मंत्र के बहाने बलात्कार करने का आरोपी आसाराम 2013 से जेल में बंद है। आसाराम को दोषी करार देने के पीछे जिस शख्स ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई आज हम उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

आसाराम

साभार इंटरनेट

आसाराम को सलाखों के पीछे पहुंचाने में महेंद्र चावला नाम के शख्स की गवाही ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। बता दें कि साल 2014 में महेंद्र चावला पर गांव सनौली में दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने एक के बाद एक दो गोलियां महेंद्र को मारी थी। महेंद्र ने हमलावरों का डट कर मुकाबला किया था और दीवार फांद कर अपनी जान बचाई थी।

आसाराम

साभार इंटरनेट  https://ichef-1.bbci.co.uk/news/660/cpsprodpb/5029/production/_101012502_1f481774-0137-49ea-bf48-5fe55be54cd1.jpg

एक समय था जब महेंद्र को आसाराम का सबसे करीबी माना जाता था। चावला ने मंगलवार को कोर्ट में कहा कि बलात्कार के केस में आरोपी आसाराम को फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए। चवाला ने बताया कि वह आत्मशांति के लिए वह आसाराम की शरण में गया था लेकिन आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं का असली चेहरा सामने आते ही उनसे अलग हो गए।

आसाराम

साभार इंटरनेट
https://ichef-1.bbci.co.uk/news/624/cpsprodpb/C1D5/production/_101012694_719872c1-7725-4c3f-a17e-f4a392c5b9f5.jpg

ये है आसाराम से दूर होने की असली वजह

2008 में आश्रम में बच्चों के मृत शरीर पाए जाने से महेंद्र चावला बहुत दुखी हो गया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे आसाराम से दूर होता चला गया। जब आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर रेप का आरोप लगा तो महेंद्र दोनों से बिल्कुल ही अलग हो गया।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending