Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जेल से आसाराम का Live प्रवचन, बोला- जल्द आ जाऊंगा बाहर

Published

on

Loading

जोधपुर। नाबालिग से रेप केस में उम्रकैद की सजा मिलने के मात्र दो दिन बाद आसाराम का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आसाराम ने अपने समर्थकों के लिए एक संदेश शेयर किया है, जिसमें उसने कहा कि मेरे साथ साजिश रची गई है, मैं जल्द ही बाहर आऊंगा। वायरल हुए आसाराम के इस लाइव प्रवचन मामले पर जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम के नाम से एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने भक्तों को लाइव प्रवचन देता हुआ सुनाई दे रहा है। इस कथित ऑडियो में आसाराम ठहाके लगाकर हंसता हुआ सुनाई दे रहा है, साथ ही उसने दावा किया है कि वो जल्द ही पहले शिल्पी को और फिर खुद भी जेल से बाहर आ जाएगा।

यह आडियो संदेश आसाराम के आश्रम के फेसबुक पेज पर काफी देर तक चला, हालांकि जब यह वायरल होने लगा तो इसे हटा लिया गया लेकिन इसके साथ पोस्ट काफी देर तक फेसबुक पेज पर दिखाई दी थी।

डीआईजी (जेल) विक्रमसिंह कर्णावत ने बताया कि जेल में बंदियों या कैदियों को किन्हीं दो नंबरों पर एक महीने में कुल 80 मिनट तक बात करने की अनुमति होती है। इन दो नंबरों की पहले एटीएस से वेरिफिकेशन कराया जाता है और इसके बाद कैदी या बंदी उस नंबर पर बात कर सकता है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे आसाराम ने साबरमती आश्रम के जदवानी निशांत से 17 मिनट तक बात की थी। शायद उसी दौरान हुई बातचीत का ऑडियो जारी किया गया है।

जोधपुर जेल के एडीजी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में ही कुछ बातें सामने आई हैं। अगर फोन पर बातचीत की जगह भक्तों को संबोधित कर प्रवचन देने के मामले में आसाराम की संलिप्तता पाई गई तो आगे से फोन पर बात करने का उनका यह अधिकार छीन लिया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending