Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आसाराम का पूरा साम्राज्य संभालती है यह महिला, नाचती है, गाती है और…

Published

on

महिला

Loading

नई दिल्ली। नाबालिग से बलात्कार के केस में आसाराम को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आसाराम को अब बाकी की जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी। आपको बता दें कि पिछले पांच साल से आसाराम जेल में बंद हैं। ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि उनके बनाए गए इतने बड़े साम्राज्य की देखभाल कौन कर रहा है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आसाराम और नारायण साईं के जेल में बंद होने पर आसाराम के आश्रम का पूरा कामकाज कौन देख रहा है। आपको बता दें कि आश्रम का कामकाज श्री भारती श्री नाम की महिला देख रही है।

महिला

साभार इंटरनेट

श्री भारती श्री आसाराम की बेटी है जो पिता के जेल चले जाने के बाद से देश भर के सभी आश्रमों को संभाल रही है। वो नाटकीय तरीके प्रवचन देती हैं। नाचती हैं, गाती हैं। फूलों की उसी तरह श्रृंगार करती हैं, जिस तरह उनके पिता करते थे।

महिला

साभार इंटरनेट

आसाराम के यूट्यूब चैनल का नाम संतश्री आसाराम जी बापू आश्रम है। आश्रम की आरती संबंधी गतिविधियां रोज यूट्वयूब पर डाली जाती हैं। भारतीश्री वो सब कुछ करती हैं, जो एक भीड़ जुटाने में पारंगत संत करते हैं। वह हाथ उठाकर भीड़कर को उत्साहित करने की कोशिश करती हैं। प्रवचन से पहले संगीत में वो खुद बीच बीच में गाती हैं और थिरकती हैं। फिर बहुत परिपक्वता के साथ प्रवचन करती हैं। प्रवचन करते समय वो मंजी हुई प्रवचनकर्ता लगती हैं।

महिला

साभार इंटरनेट

जानकारी के मुताबिक वो अहमदाबाद आश्रम से कम ही बाहर निकलती हैं। आसाराम के साधकों के बीच भारती श्रीजी के नाम से पहचानी जाती हैं। आसाराम के भक्तों की माने तो भारती का प्रवचन बेहद सम्मोहित करने वाला होता है।

आपको बता दें कि आसाराम की गिरफ्तारी के वक्त उनकी बेटी पर भी आरोप लगा थे। उस समय तो वह फरार थी लेकिन अब वो इस बात का खंडन करती हैं कि ऐसा कभी नहीं हुआ। भारती पर यह आरोप था कि वही लड़कियों को आसाराम के पास भेजा करती थी। लेकिन भारती ने हमेंशा इन आरोपो को सिरे से खारिज किया है।

कम उम्र में जुड़ी पिता के आध्यात्मिक साम्राज्य से

सत्तर के दशक में आसाराम ने आध्यात्म का साम्राज्य खड़ा किया था। फिर आसाराम की भक्ति के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे नारायण साईं आ गए। लेकिन इतना ही काफी नहीं था। जल्द ही भारती भी इससे जुड़ गईं। 15 दिसंबर 1975 को जन्मी भारती ने महज 12 साल की उम्र में दीक्षा ली थी। चौदह साल तक ध्यान और योग करने के बाद दरबार लगाने लगी। कहा जाता है कि भारती ने एम कॉम तक की पढ़ाई की है।

हुई थी शादी लेकिन चली नहीं

महिला

साभार इंटरनेट

1997 में भारती की शादी डॉक्टर हेमंत से हुई थी। शुरू में तो सबकुछ नॉर्मल था लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। बाद में दोनों का तलाक हो गया। पिता के जेल जाने के बाद अब वह उनका पूरा साम्राज्य संभाल रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे वह इस साम्राज्य को किस तरह संभालती हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending