Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र: संघ कार्यालय पर पथराव, 11 की गिरफ्तारी

Published

on

मप्र, संघ कार्यालय पर पथराव, 11 की गिरफ्तारी, भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा व नमाज

Loading

धार| मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा व नमाज शांतिपूर्वक ढंग से निपटने के एक दिन बाद शनिवार को क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। कुछ अराजक तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर पथराव किया और कई वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने 11 लोगों की गिरफ्तारी की है। भोजशाला में वसंत पंचमी शुक्रवार को होने के कारण पूजा व नमाज को लेकर विवाद था, लेकिन इसके बावजूद दोनों समुदायों के लोगों ने पूजा-नमाज की। माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों को मना लिया था। अगले दिन यानी शनिवार को कुछ अराजक तत्वों ने त्रिमूर्ति नगर स्थित संघ के दफ्तर पर पथराव किया। इसके बाद काशीबाग स्थित हिंदूवादी नेता विजय सिंह के घर पर भी पथराव किया। इसके अलावा दो वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद से धार में तनाव बना हुआ है। विजय सिंह भोज उत्सव समिति से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने रविवार को बताया कि अराजक तत्वों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला तोड़फोड़ व दूसर बलवा का है। इस संबंध में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शहर में निषेधाज्ञा 144 पहले से ही लागू है। पुलिसबल तैनात है। धार शहर में रविवार को बाजार में भी आम दिनों से कुछ कम चहल-पहल रही।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending