Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

05 दिसंबर राशिफल : जानिए लव और रोमांस को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन

Published

on

Loading

ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाएंगे। आइए जानते हैं लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा अपना दिन –

World Soil Day 2020 : जानिए क्यों मनाया है International Soil Day

मेष – आज आपका मन खराब रहेगा। गुस्से के कारण भाई से विवाद हो सकता है। वाहन लेने का विचार कर सकते हैं।
वृषभ – आज मन खुश रहेगा। खूबसूरत शाम की योजना भी बनेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।
मिथुन – चंद्रमा आपकी राशि में भ्रमण कर रहा है। अपने जीवनसाथी के साथ कठोर वचनों से बात न करें।
कर्क – आज आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
सिंह – आज अपने बुद्धि के बल पर आप किसी भी समस्या को सुलझा लेंगे। पिता को शारीरिक कष्ट होगा। ऑनलाइन सर्च करने पर भी पसंदीदा जीवनसाथी मिल सकता है।
कन्या – आज गुस्से के कारण घर में क्लेश हो सकता है। परिवार में विवाद के कारण मन उदास रहेगा। जीवनसाथी के कंधो में दर्द हो सकता है।
तुला – आज बाहर खाना खाने का प्रोग्राम न बनाएं। फेसबुक पर आपकी मनमोहक फोटो देखकर कोई फिदा हो सकता है।
वृश्चिक – आज आप अपने लिए लैपटॉप या मोबाइल खरीद सकते हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है।
धनु – आज पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से डांट सुननी पड़ सकती है। शाम तक सब सामान्य हो जाएगा।
मकर – आज आप आराम करने के मूड में हैं। आलस्य के कारण सभी प्रोग्राम कैंसिल हो सकते हैं। संतान को शारीरिक कष्ट के योग हैं।
कुंभ – आज आप व्यस्त रहेंगे। पूरा दिन आज भागने-दौड़ने में बीत जाएगा। पिता से लाभ होने के योग हैं।
मीन – आज रोमांटिक मूड है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। दोस्त से लाभ हो सकता।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending