Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा पूरी; अब आगे कैसे होंगे दर्शन, क्या है आरती का समय? यहां जानिए सब कुछ 

Published

on

ram mandir time

Loading

अयोध्या। भगवान राम को उनकी जन्मस्थली पर पहुंचाने का पावन कार्य आज पूरा हो गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद राम भक्तों में उत्सव का माहौल है। पूरा देश आज राममय नजर आया। राम मंदिर का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज संपन्न हो गया है, लेकिन अब सवाल है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब खुलेगा और मंदिर में भगवान राम की पूजा-अर्चना की समय क्या होगा? नीचे पढ़ें-

रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य महल में आज विराजे गए। अयोध्या नगरी समेत पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठा योगदान दिया। इसके साथ ही भगवान राम की पूजा अर्चना व मंदिर में दर्शन की समयसारिणी तैयार कर ली गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा।

राम भक्तों के लिए दर्शन का टाइम

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लाॅट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से साढ़े 11:30 बजे तक का है। वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।

इसके साथ ही मंदिर में जागरण और शृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का होगा। इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इसी तरह संध्या आरती का समय शाम 7 बजे का रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के दिन ही की जा सकती है।

बतानी होगी पहचान

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना जरूरी है। इसके लिए कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending