Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अब मथुरा में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

Published

on

Loading

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में मंगलवार की शाम यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए की तलाश में देर रात से ही वन विभाग की टीम जुट गई। बुधवार को वन विभाग के साथ वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

30 घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुआ की तलाश पूरी नहीं हुई है, हालांकि जरैलिया से मीरपुर जाने वाले पथवा नाले के किनारे तेंदुआ के पैरों के निशान जरूर मिले हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ पथवा नाले के रास्ते यमुना नदी के किनारे बरौठ खादर व मरहला मुक्खा खादर के जंगलों की ओर जा सकता है।

पिंजरा लगाने की तैयारी में वन विभाग

तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निशानदेही पर चिन्हित स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा। तब तक स्थानीय ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। अंधेरे व जंगल में अकेले जाने से बचें।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending