Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

तेंदुए ने 5 साल के मासूम को बनाया शिकार, गर्दन जकड़कर बनाया निवाला

Published

on

Loading

राजधानी लखनऊ का तेंदुए कहां चला गया है, इसका अभी तक पता नहीं चला है। इसके बावजूद तेंदुए का आंतक बरकरार है। बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रेंज मोतीपुर अंतर्गत नौसर गुमटिहा में तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया। पांच साल का बच्चा घर में खाना खा रहा था। तभी अचानक तेंदुआ घर में घुसा और बच्चे की गर्दन को जबडे़ में दबाकर जंगल की ओर भाग गया।

इस दृश्य को देखकर गांव वाले भयभीत हो गए और जमकर शोर मचाया। शोर से तेंदुआ डर गया और बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पर गर्दन अधिक कटी होने की वजह से बच्चे ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो अफसरों ने पोस्टमार्टम के बाद मुआवजा सहित आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

मामला कुछ ऐसा था कि सुहैल (5 वर्ष) घर में खाना खा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। तेंदुए ने इलियाश के घर में घुसकर सुहैल की गर्दन पर वार किया था। उसकी गर्दन कटने से काफी खून गिर गया था। बच्चे के चीखने चिल्लाने से लोगों ने हो-हल्ला मचाना शुरू किया। इससे वह से छोड़कर भाग गया। घायल अवस्था में सुहैल को सीएचसी मिहींपुरवा ला रहे थे, तभी रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। पिता इलियाश की हालात बेहद खराब है।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending