Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिलाओं ने दारोगा जी पर बरसाई लाठियां, वजह जानकर खिल उठेगा चेहरा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के जन्मस्थान मथुरा में शुक्रवार को लठामार होली हुई। इस दौरान हुरियारिनों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी प्रेमपगी लाठियां बरसाईं।

हुरियारिनों की लाठियों से वहां मौजूद दरोगा जी भी नहीं बच सके। महिलाओं ने उनपर पर प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। बता दें कि ब्रज में 40 दिनों तक होली मनाई जाती है। होली के इस आनंद में पूरा ब्रज झूम रहा है और यहां आने वाले लोग भी।

इसी कड़ी में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर होली का आनंद बरसा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित होली महोत्सव में राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। रंग-गुलाल के साथ प्रेमपगी लाठियां बरसीं।

रावल एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठामार होली खेली। पुलिसकर्मियों को लाठियों से इस तरह पिटते देख वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते और होली का आनंद लेते रहे।

ब्रज की होली के रंग इतने अद्भुत हैं कि यहां आने वाला हर कोई इनमें रंग जाना चाहता है। फिर चाहे वो खास हो या आम। यही श्रद्धा भाव श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु होली के रंगों से सराबोर हो गए।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending