Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लड़की से शादी करने को हिन्‍दू से मुसलमान बना युवक, गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुस्लिम लड़की से शादी करने के लिए 21 साल का हि‍न्‍दू युवक मुसलमान बन गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। इस युवक का नाम वेद प्रकाश है। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक वेद प्रकाश का कहना है कि करीब आठ महीने पहले उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया था।

उसने पुलिस को बताया कि धर्मांतरण के बाद उसने अपना नया नाम आदिल रखा था। उस वक्त यह युवक जिले के नगला पटवारी इलाके में लकड़ी की एक दुकान में काम करता था। यह मामला उस वक्त सामने आया था, जब शनिवार (19 मई) को इस शख्स ने पास में ही रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से शादी करने की बात कही थी।

बरौला जाफराबाद के रहने वाले आदिल के घऱवालों ने रविवार (20 मई) को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लड़की के परिवार वालों ने जबरदस्‍ती उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया है। लड़के के घरवालों का मानना है कि लड़की का भाई वसीम उनके बेटे के साथ काम करता था और उसने अपनी बहन के साथ शादी कराने का लालच देकर उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending