प्रादेशिक
काव्य वर्षा समारोह में सम्मानित हुईं विभूतियां
लखनऊ। युवा साहित्य चेतना मंच के तत्वाधान में ‘सद्भावना श्री सम्मान’ एवं काव्य वर्षा समारोह राजधानी के सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.नीरज बोरा थे जबकि अध्यक्षता युवा साहित्य चेतना मंच के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। कार्यक्रम में काव्य वर्षा के लिए कई कवि उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह की शान बढ़ाई। कवि राम किशोर तिवारी ने ‘लाला की हत्या का बदला जाके दिखलाया सत्ता को’ और अमित अनपढ़ ने ‘बड़े जुगाड़ के बाद, कितनों को किया बर्बाद’ जैसी काव्य रचनाओं से लोगों को सराबोर कर दिया। इनके अलावा पीयूष अवस्थी, हेमंत पांडे, व्याख्या मिश्रा, आलम सुल्तानपुरी, निवेदन मिश्रा आदि ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं।
समारोह में सात विभूतियों को वर्ष 2015 के लिए सद्भावना श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिनमें सेंट जोसेफ कॉलेज की एमडी श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता ऋधि गौड़, एडवोकेट राजीव प्रकाश सक्सेना, समाजसेवी व चिकित्सक नीरज बोरा रहे। इसके अलावा काव्य की सतत साधना के लिए गीत गोविंद सम्मान से कानपुर के पीयूष अवस्थी और ओज शिखर सम्मान से बाराबंकी के राम किशोर तिवारी को नवाज गया। कार्यक्रम के संयोजक अमित अनपढ़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात