Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से तापमान में गिरावट

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। राज्य में ठंड और शीत लहरों ने फिर से दस्तक दी है।

कश्मीर घाटी के लोकप्रिय स्की रेसॉर्ट गुलमर्ग में 23 सेंटीमीटर की बर्फबारी देखी गई। वहीं, जम्मू क्षेत्र के बटोत में 24 मिलीमीटर की बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के कई हिस्सो में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि जम्मू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जम्मू में देर शनिवार बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि रविवार को जम्मू के कई हिस्सों कोहरा छाए रहने की संभावना है।

श्रीनगर में शनिवार दिन में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending