Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जस्टिस यूयू ललित होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI एनवी रमण ने की सिफारिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जस्टिस उदय उमेश ललित (यूयू ललित) भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस यूयू ललित के नाम की सिफारिश की है। विधि एवं न्याय मंत्रालय से आधिकारिक पत्र मिलने के बाद अब प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रमण ने अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश कर दी है। कल बुधवार को उनके कार्यालय को मंत्रालय का यह पत्र मिला।

जस्टिस रमण ने 24 अप्रैल, 2021 को देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में अपना पदभार संभाला था। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती जस्टिस एसए बोवड़े की जगह ली थी। वह 16 महीने बाद अब 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।

जस्टिस रमण ने आज अपने उत्तराधिकारी जस्टिस यूयू ललित का नाम अगले सीजेआई के तौर पर सिफारिश के लिए भेज दिया है। जस्टिस ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। परंपरा के मुताबिक रिटायर होने वाले मुख्य न्यायाधीश ही नए मुख्य न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करते हैं। सीजेआई रमण इसी महीने 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।

मीडिया में पहले यह अटकलें आई थीं कि कुछ दिनों पहले कानून मंत्री किरण रिजिजू के कार्यालय से प्रधान न्यायाधीश के कार्यालय को अगले सीजेआई के संबंध में एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। अब प्रधान न्यायाधीश के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह पत्र कल बुधवार को मिला।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending