Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी में लोगों ने नए जोड़े को प्याज किया गिफ्ट, दुल्हन का ऐसा था रिएक्शन

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से झांसी से एक ऐसी अजीबोगरीब खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां लोगों ने एक शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट में प्याज देना शुरू कर दिया है।

मामला झांसी के डेली का है, यहां कानपुर से बारात आई थी। जयमाल के समय जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। इसी दौरान लोगों ने दोनों को प्याज देना शुरू कर दिया।

एक रिश्तेदार ने दूल्हे-दुल्हन को 5 किलो प्याज का गिफ्ट दिया। इतना ही नहीं इस गिफ्ट को पाकर उनके घर के लोग खुश भी नजर आए। दुल्हन की बहन ने बताया कि शादी में सभी लोग कुछ न कुछ गिप्ट दे रहे है किसी ने ये नहीं सोचा की प्याज कितनी महंगी है।

उन्होंने कहा, मेरी बहन को किचन में कोई तकलीफ ना हो इसलिए प्याज गिफ्ट की जा रही है। अपनी शादी में गिफ्ट के तौर पर प्याज पाकर खुद दुल्हन भी खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि मुझे प्याज गिफ्ट में मिली, मैं बहुत खुश हूं।

उन्होंने कहा कि दहेज में मुझे कुछ दो न दो पर प्याज दो। उधर, दूल्हे के पक्ष के लोग भी इस वाकये को लेकर खुश नजर आए। यह शादी और इस शादी में मिला दहेज आसपास के इलाकों में सुर्खियां बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending