Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीयों के लिए वीजा नियम आसान करेगा जापान

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अल्प अवधि के लिए जापान आने वाले भारतीयों को बहुविध प्रवेश वीजा (मल्टीपल-एंट्री वीजा) के मामले में राहत दी जाएगी। नए नियम 11 जनवरी, 2016 से लागू होंगे। जापान ने भारतीयों के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा की सुविधा 2014 में शुरू की थी। इसके तहत भारतीयों को इस वीजे पर जितनी बार जरूरत हो, उतनी बार जापान जाने और वहां से लौटने की इजाजत मिलती है।

‘द जापान टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, वीजा नियमों में राहत का यह कदम प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शनिवार को हुई इस सहमति के बाद उठाया गया कि दोनों देशों में लोगों के बीच संपर्क बढ़ाया जाना चाहिए।

नई वीजा व्यवस्था के तहत जापान में अधिकतम 30 दिनों तक रहा जा सकेगा। अभी यह अवधि 15 दिनों की है। इसी तरह इस वीजा की वैधता पांच साल तक रहेगी। अभी यह तीन साल तक ही मान्य होता है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि भारतीयों को व्यावसायिक कामों के लिए दिए जाने वाले मल्टीपल-एंट्री वीजा की मौजूदा अवधि को पांच साल से बढ़ाकर 10 साल करने की भी योजना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending