Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जय गंगाजल’ में नारीशक्ति को दर्शाकर गौरवान्वित हूं : प्रियंका चोपड़ा

Published

on

'जय गंगाजल' में नारीशक्ति को दर्शाकर गौरवान्वित हूं : प्रियंका चोपड़ा

Loading

'जय गंगाजल' में नारीशक्ति को दर्शाकर गौरवान्वित हूं : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में देखा जाएगा। उनका कहना है कि वह अपने किरदार के जरिये नारीशक्ति को प्रदर्शित कर काफी गौरवान्वित हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें पुलिस अधिकारी की वर्दी में देखा जा रहा है।

वीडियो साझा करने के साथ प्रियंका ने लिखा, “नारीशक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर पाकर गौरवान्वित हूं। सलाम।”

उन्होंने कहा, “आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे अपने क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के निशान छोड़ रही हैं।”

प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘जय गंगाजल’ चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending