Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘महाभारत काल से भारत में हो रहा इंटरनेट और सैटेलाइट का इस्तेमाल’

Published

on

Loading

‘विज्ञान के चमत्कार’ को नमस्कार करने वाले लोग निश्चित ही इस खबर को पढक़र चौंक जाएंगे। त्रिपुरा के युवा और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ज्ञान बांटा है कि इंटरनेट और सैटेलाइट का इस्तेमाल महाभारत के काल से होता आ रहा है। और तो और उन्होंने इस संबंध में सुबूत भी पेश किए हैं।

राजधानी अगरतला में मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कम्प्यूटरीकण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि देश में महाभारत के युग में भी तकनीकी सुविधाएं मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब

सीएम बिप्लब देब ने कहा कि भारत कई युगों से इंटरनेट का उपयेाग कर रहा है। हमारे देश में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। यह वो देश है, जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है। संजय दूर बैठे सब देख सकते थे। इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था।

भाजपा नेता ने कहा कि यूरोपीय देश और अमेरिका दावा कर सकते हैं कि इंटरनेट उनका आविष्कार किया हुआ है लेकिन वास्तव में यह भारत की तकनीक है। उन्होंने कहा कि लाखों साल पहले भारत में इंटरनेट और सैटेलाइट अस्तित्व में था। यह भारत का सबसे रिच कल्चर है और इसपर मुझे गर्व है।

बता दें कि त्रिपुरा के नए सीएम चुने गए बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बने एक माह पूरा हो गया है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है, जिससे देश में हर व्यक्ति की इस तक पहुंच हुई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending