Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जख्मी जूतों के अस्पताल के विज्ञापन से प्रभावित हुए देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा

Published

on

Loading

अगर आपके जूते जख्मी हो गए हैं तो आप इन्हें अस्पताल में ले जाकर इनका इलाज कर सकते हैं। जी, इस फोटो में एक साहब ने जूते का अस्पताल खोला है, जिसका नाम जख्मी जूते का अस्पताल रखा है। यहां पर जूतों का इलाज करने वाले डाक्टर का नाम नरसीराम है।

अपने प्रचार के लिए लगाए बैनर में डाक्टर नरसीराम ने जिक्र किया है कि ओपीडी प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहती है। इसके बाद लंच का भी समय है एक बजे से दोपहर दो बजे तक। और लंच के बाद ठीक दो बजे से अस्पताल फिर खुल जाता है और जूतों का इलाज करते हुए छह बजे बंद कर दिया जाता है।

विज्ञापन में डा नरसीराम कहते हैं जूता कोई भी सबका इलाज इस अस्पताल में होता है। और इलाज करने में जर्मन तकनीक अपनाई जाती है।

अब तक तो यहां सब ठीक था पर इस ट्वीट को देखकर मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा बहुत प्रभावित हुए, यह फोटो उद्योगपति आनंद महिंद्रा को व्हाट्सएप पर मिली थी, जिसे उन्होंने ट्वीट कर दिया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मोची के अपने काम की मार्केटिंग करने के तरीके की खूब तारीफ की।

मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहाकि, फोटो में दिख रहे इस आदमी को देश के मशहूर मैनेजमेंट संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में मार्केटिंग पढ़ाना चाहिए।

आनंद महिंद्रा को व्हाट्सऐप पर किसी ने यह तस्वीर भेजी थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें नहीं पता कि यह फोटो कहा से और कब आया, यह फोटो कितनी पुरानी है।

महिंद्रा ने आगे लिखा कि अगर कोई उस व्यक्ति को खोज निकालता है और वह व्यक्ति अब भी यह काम करता है तो वह उसके स्टार्टअप में एक छोटा सा निवेश करना चाहते हैं। महिंद्रा के ऐसा कहने पर कई ट्विटर यूजर ने कई डा नरसीराम को ढूंढा और उनकी फोटो को पोस्ट किया।

यह फोटो तकरीबन 1500 बार रिट्विट हुई और इसको 6400 लोगों ने लाइक किया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending