Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जन्नत से कम नहीं है अनुष्का-विराट का नया घर, देखें अंदर की तस्वीरें

Published

on

अनुष्का

Loading

भारतीय क्रिकेट कप्तान और अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी। भले ही विरुष्का की शादी को कुछ महीने हो गए हों लेकिन वह अभी भी किसी न किसी तरह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार अनुष्का और विराट अपने घर की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि शादी से पहले अनुष्का शर्मा मुंबई के वर्सोवा और उनके पति विराट कोहली दिल्ली में रहते थे। शादी के पहले ही दोनों ने मुंबई में एक फ्लैट ले लिया था और शादी के बाद वहीं शिफ्ट हो गए थे। आज हम विरुषका के घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं है।

अनुष्का

साभार इंटरनेट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले ही मुंबई में रहने के लिए एक नया आलीशान फ्लैट खरीदा था जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। अनुष्का और विराट के इस सी-फेसिंग घर की इंटीरियर डिजाइनिंग भी बड़े ही खूबसूरती के साथ की गई है। विराट-अनुष्का का सी-फेसिंग अपार्टमेंट 35th फ्लोर पर है। फ्लैट की कीमत 80 करोड़ रुपए है।

अनुष्का

साभार इंटरनेट

7,717 स्क्वायर फीट में बने इस अपार्टमैंट में 5 बेडरूम हैं। विरुष्का के घर का इंटीरियर इतना शानदार है कि तस्वीरें देखकर आपको इनसे प्यार हो जाएगा। अनुष्का और विराट के इस घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है।

अनुष्का

साभार इंटरनेट

इन्होंने घर की सजावट शादी से पहले ही कर ली थी। घर को लाइट ब्लू और गोल्डन कलर थीम पर सजाया गया है। घर के डाइनिंग रूम से लेकर बेडरूम तक को रॉयल तरीके से डैकोरेट किया गया है।

अनुष्का

साभार इंटरनेट

लिविंग रूम, बेडरूम और डाइनिंग रूम ही नहीं, घर के बाथरूम को भी स्पेशल तरीके से बनाया गया है। 35वीं मंजिल पर फ्लैट होने की वजह से इनके बालकनी से समुद्र और शहर का नजारा साफ तौर पर देखा जा सकता है।

अनुष्का

साभार इंटरनेट

इसके अलावा घर में स्टडी रुम भी है। अनुष्का और विराट का घर देखकर आपका भी दिल इस घर पर आ जाएगा।

 

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending