Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये है सलमान खान की गर्लफ्रेंड की पूरी लिस्ट, एक लड़की तो पाकिस्तानी भी है!

Published

on

सलमान खान

Loading

बॉलीवुड के दबंग खान को कौन नहीं जानता। फिल्मों को हिट कराने की गारंटी बन चुके सलमान की जिंदगी कई दफा विवादों में भी रह चुकी है। ये उनका स्टारडम ही है कि इतने सारे मुकदमें दर्ज होने के बावजूद भी आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। सलमान अभी तक कुंवारे हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट बहुत लंबी है। आज हम आपको सलमान की गर्लफ्रेंड्स की पूरी लिस्ट से रुबरु कराएंगे। बता दें कि सलमान की 10 गर्लफ्रेंड रच चुकी हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस सलमान की जिंदगी में आ चुकी हैं।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

माना जाता है कि सलमान का पहला प्यार संगीता बिजलानी थीं। इनकी नजदीकियों का अंदाजा इस  बात से भी लगाया जा सकता है कि इन दोनों की बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन किसी वजह से ये एकदूजे के न हो सके। फिर भी ये दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

कराची में पैदा हुईं सोमी अली सलमान पर इतनी मरती थी कि वह 16 साल की उम्र में सलमान से मिलने मुंबई आ गईं और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते सोमी ने सलमान के करीब जाना शुरू किया। लेकिन दोनों में रिश्ता कायम होने से पहले ही खटास पड़ गई।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

बॉलीवुड में कटरीना आज टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। फिल्म मैंने प्यार क्यों किया से वह सलमान के नजदीक आई थीं। लेकिन कई बार शादी की बात होने के बाद भी दोनों की शादी नहीं हो पाई। इसके बाद सलमान के बुरे रवैये के कारण कटरीना ने रणबीर के साथ डेट करना शुरू कर दिया।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

क्लॉडिया सिएस्ला एक मॉडल है। यह एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ी 786 में एक आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। खबर है कि यह भी सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से करीब आए सलमान और ऐश्वर्या बॉलीवुड की एक ऐतिहासिक जोड़ी बनकर रह गए। लेकिन इनकी शादी नहीं हो सकी। दरअसल, सलमान सेट पर ऐश्वर्या को लेकर बहतु पॉजेसिव हो गए थे। सलमान के इस रवैये की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

बॉलीवुड में जरीन खान को लाने का श्रेय सलमान खान ही जाता है। फिल्म वीर से दोनों में नजदीकियां देखी गई थीं। फिल्म वीर में जरीन में लोगों को कैटरीना की झलक नजर आती थी।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

डेजी शाह को सलमान खान ने अपनी फिल्म में ही लॉन्च किया था। फिल्म जय हो के सेट पर दोनों में एक-दूजे को ज्यादा टाइम दे रहे थे। बता दें कि डेजी एक बार फिर सलमान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आने वाली हैं।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

एक्टर प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन का नाम भी सलमान के साथ जुड़ा था। एमी जैक्सन ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म में काम किया है।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

फिल्म लकी में सलमान ने ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी स्नेहा उलाल को लांच किया। जिसने भी स्नेहा को पहली दफा देखा ऐश्वर्या समझ धोखा खा गया।

सलमान खान

साभार इंटरनेट

अब सलमान का नाम लूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। उन्हें सलमान की गर्लफ्रेंड भी बताया जाता है। बता दें कि दोनों को साथ में कई दफा समय बिताते देखा जा चुका है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending