Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी

Published

on

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी

Loading

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में बुधवार को आए तेज भूकम्प के बाद गुरुवार सुबह भी हल्के झटके महसूस किए गए। 

मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि गुरुवार को महसूस किए गए भूकम्प के झटकों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 रही।

अधिकारी ने कहा कि भूकंप सुबह 7.10 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया, जिसका केंद्र 598 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम मेंतावई द्वीपों में और समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11.08 बजे इस क्षेत्र में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending