Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया को इस वर्ष 21 लाख चीनी पर्यटकों के आगमन की उम्मीद

Published

on

Loading

जकार्ता। इंडोनेशिया को इस वर्ष अधिक चीनी पर्यटकों के आगमन की उम्मीद है। एक वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों को लुभाने के लिए देश ने विशेष ऐतिहासिक स्थलों की पेशकश की है, समर्थक नीति बढ़ावा दिया है और प्रचार भी किया है।

एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश इंडोनेशिया और चीन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत है, जो दोनों देशों के पर्यटन उद्योग के लिए मुख्य स्रोत बन गए हैं।

इंडोनेशियाई पर्यटन मंत्रालय में प्रवासी संवर्धन के प्रतिनिधि आई गडे पिटाना ने कहा, “इस बार हमें पिछले साल (13 लाख पर्यटक) की तुलना में करीब 21 लाख चीनी पर्यटकों के आगमन की उम्मीद है।”

पिटाना ने बताया की इंडोनेशिया पर्यटन का प्रचार करने से यहां आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, “पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चीन सबसे बड़ा विपणन क्षेत्र है और इससे हम सिंगापुर, मलेशिया और आस्ट्रेलिया को पछाड़ देंगे।”

जकार्ता में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में पिटाना ने कहा कि इस तरह के खतरों से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है और इसीलिए देश यात्रा के लिए सुरक्षित है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending