मुख्य समाचार
अगर शुक्रवार को पत्थर चला, तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा: साक्षी महाराज
नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा। साक्षी महाराज जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
गौरतलब है कि नूपुर शर्मा के पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। बाद में प्रशासन ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए थे।
फांसी तो नहीं दी जा सकती
साक्षी महाराज ने नूपुर शर्मा के बयान और उसके बाद हुए एक्शन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें फांसी तो नहीं दी जा सकती। इस तरह के मामलों में इस्लाम के जानकारों को बहस करनी चाहिए।
साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अब अगर नूपुर शर्मा के शरीर का एक भी रोयां टूटा तो भारत में क्या होगा….इसलिए यह विवाद अब यहां पर खत्म होना चाहिए।
यहां फतवों से नहीं, संविधान से काम होगा
साक्षी महाराज ने कहा कि नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की बात करने वालों को सोचना चाहिए कि प्रदेश में योगी जी और देश में मोदी जी हैं। यहां संविधान के मुताबिक काम होगा। फतवों से देश नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां योगी बाबा हैं। अगर यूपी में शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई तो शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा। साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस और बसपा अब खत्म होने वाली है। अगर किसी दल में हिम्मत है तो वह योगी जी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करके दिखाए।
नेशनल
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।
जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
नेशनल2 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
बिजनेस2 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
प्रादेशिक2 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत