मुख्य समाचार
नीतीश कुमार का अमित शाह पर तंज- कोई इतिहास कैसे बदल सकता है?
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की इतिहास को फिर से लिखने की बात को खारिज कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने जनता दरबार में कहा कि इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है? इतिहास तो इतिहास है।
सीएम का ये बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब इतिहास को फिर से लिखने का समय आ गया है।
बता दें कि, अमित शाह ने पिछले दिनों कहा कि इतिहास की मौजूदा किताबों में इतिहासकारों ने सिर्फ मुगलों का महिमामंडन कर रखा है। जबकि अन्य शासकों की वीरता का जिक्र ही नहीं है। कुछ लोगों ने इतिहास को विकृत कर दिया है। हमें इसे सही करने की जरूरत है।
इस पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है। इतिहास तो इतिहास होता है। लिखने की भाषा बदली जा सकती है। भाषा एक अलग मुद्दा है, लेकिन मौलिक इतिहास को तो नहीं बदल सकते हैं।
सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति फिर से गर्मा गई है। इस मसले पर दोनों सत्ताधारी पार्टियां अलग-थलग पड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों में आगे टकराव होने की संभावना है। इससे पहले भी राम मंदिर, आर्टिकल 370, जनसंख्या नियंत्रण कानून, तीन तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मसलों पर जेडीयू और बीजेपी के बीच विरोधाभास देखा गया था।
नेशनल
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल1 day ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
मनोरंजन1 day ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
नेशनल1 day ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा