Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Published

on

Loading

नागपुर (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शेख हुसैन के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाने में बीती रात भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) और धारा 504 आईपीसी (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजपा नेताओं ने हुसैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि हुसैन को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे तीव्र आंदोलन छेड़ेंगे। शिकायत दर्ज कराने वाले भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता हुसैन को पीएम मोदी के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करके हुसैन निचले स्तर तक गिर गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता हुसैन व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 13 जून को एक प्रदर्शन में भाग लिया था और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया था। नागपुर में ईडी दफ्तर के बाहर यह प्रदर्शन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ के खिलाफ किया गया था।

महाराष्ट्र के विदर्भ में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी से पूछताछ के लिए पीएम मोदी और ईडी की आलोचना की।

नागपुर पुलिस ने आक्रामक विरोध के जवाब में राज्य के मंत्रियों नितिन राउत और विजय वडेट्टीवार को अन्य कांग्रेस  कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending