Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार संकट में, बागी विधायक बिगाड़ेंगे खेल!

Published

on

उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार संकट में, बागी विधायक बिगाड़ेंगे खेल!

Loading

उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार संकट में, बागी विधायक बिगाड़ेंगे खेल!

देहरादून| उत्तराखंड में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार पर संकट गहराया हुआ है। यह संकट उनके अपने विधायकों ने ही खड़ा किया है। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार देर रात अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, वित्त विधेयक पर कांग्रेस के नौ विधायकों ने अपनी सरकार के विरोध में और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ खड़े दिखाई दिए। इस संकट के बीच अगले पल में क्या होगा, यह बता पाना मुश्किल हैं।

हरीश सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल के. के. पॉल से मुलाकात कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

हरक सिंह का कहना है कि हरीश रावत के अपने लोग सरकार में हावी हैं। उन्होंने दावा किया कि नौ कांग्रेस विधायक भाजपा के साथ हैं।

बागी विधायकों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेतृत्व आश्वस्त दिखाई दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्हें पार्टी विधायकों पर पूरा भरोसा है और किसी के भी सरकार के खिलाफ जाने का सवाल ही नहीं उठता।

उधर, भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्टी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सरकार गिराने की रणनीति बनाने से इनकार किया है। धामी ने कहा कि सरकार अपने ही अंतर्कलह से गिर जाएगी। भाजपा को ऐसी किसी साजिश की जरूरत नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के नौ विधायकों में हरक सिंह रावत, उमेश शर्मा काउ, सुबोध उनियाल, कुंवर प्रणव सिंह, भाजपा नेता सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत, शैलेन्द्र सिंघल, विजय बहुगुणा, शैला रानी रावत और प्रदीप बत्रा शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार देते हुए उनकी रिहाई की मांग की।

भाजपा विधायक जोशी पर पुलिस के एक घोड़े ‘शक्तिमान’ को पीटकर घायल करने का आरोप हैं। आरोप है कि पिटाई से घोड़े की टांग बुरी तरह घायल हो गई और बाद में संक्रमण के कारण इसे काटना पड़ा।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending