Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गूगल ने याद किया दुनिया का पहला आधुनिक नक्‍शा बनाने वाले को

Published

on

Loading

आज सर्च इंजन गूगल ने डूडल के जरिए विश्‍व के आधुनिक नक्‍शे के निर्माता अब्राहम ओरटेलियस को याद किया है। अब्राहम ने लगभग 450 साल पहले दुनिया का पहला आधुनिक नक्‍शा या मैप बनाया था। इसे आज ही के दिन यानि 20 मई 1570 को प्रकाशित किया गया था। तब यह थियेट्रम ऑर्बिस टेरारम (द थिएटर ऑफ द वर्ल्ड) नामक एटलस में छपा था।

गूगल ने अपने डूडल में विश्‍व के आधुनिक नक्‍शे के निर्माता अब्राहम ओरटेलियस को याद किया है

 

अब्राहम ओरटेलियस  ने  450 साल पहले यह नक्‍शा बनाया था

यह काम इसलिए अहम था क्‍योंकि उस समय आज पृथ्‍वी को सैटलाइट या हवाई जहाज के जरिए ऊपर से देखने की सुविधा नहीं थी। इसके अलावा उस समय मौजूद नक्‍शे भी सटीक नहीं थे और धरती को भी पूरी तरह से खोजा नहीं गया था। इस नक्‍शे की एक और खास बात यह है कि इसमें महाद्वीपों के बहाव या कॉन्टिनेंटल ड्रिफ्ट थ्‍योरी की पहली बार जानकारी दी गई है, इसके मुताबिक सारे महाद्वीप पहले जुड़े थे बाद में ये अलग हुए।

अब्राहम ऑरेलियस 4 अप्रैल 1527 को बेल्जियम के एंटवर्प में जन्‍मे थे। वह पेशे से भूगोलविद् और नक्‍शे बनाने का काम करते थे।

उन्‍हें कई भाषाओं का ज्ञान था, साहित्‍य में भी रुचि थी। इसके अलावा वह ऐतिहासिक चीजें एकत्र करते थे। चूंकि उनकी रोजी रोटी नक्‍शों को बनाने, उनमें रंग भरकर बेचने से ही चलती थी इसलिए उन्‍हें घूमने का भी बेहद शौक था। उन्होंने अपना पहला नक्‍शा मिस्र का बनाया था। एशिया, स्‍पेन और रोम साम्राज्‍य के नक्‍शे भी उन्‍होंने बनाए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending