Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

‘लव मैरिज में शादी मत करना मेरे भाई’, पत्नी ने किया आत्महत्या करने पर मजबूर

Published

on

Loading

‘लव मैरिज में शादी मत करना मेरे भाई’ ये बोल एक सताए हुए पति के हैं। यूपी के बरेली से एक युवक का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगा रहा है। दरअसल युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से ठीक पहले उसने अपने फ़ोन से एक वीडियो भी बनाया जिसमें वो आत्महत्या की वजह बता रहा है।

युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो 

वीडियो में युवक पीएम मोदी से उसकी पत्नी और पत्नी के परिवार को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करता है। साथ ही वो लोगों को लव मैरिज ना करने की सलाह भी देता है। युवक की पहचान उत्तराखंड के सीतानगर निवासी नवी अहमद के बेटे शानू के नाम से हुई है। उसकी पत्नी का नाम शमा बताया जा रहा है। दरअसल शमा और शानू की एक बेटी थी, जिसे शमा माइके ले कर चली गई थी।

ससुराल वालों को ठहराया आत्महत्या का ज़िम्मेदार 

शानू ने वीडियो में बताया कि वो कई बार अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया, लेकिन शमा ने साथ जाने से इंकार कर दिया। शानू ने अपनी पत्नी, अपने ससुर, सास, साले और साले की पत्नी को आत्महत्या का ज़िम्मेदार ठहराया है। बीते शनिवार को शानू को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और पुलिस से उसकी पिटाई भी कराई। उसकी खूब बेइज़ती की और भगा दिया। इससे नज़र और निराश हो कर वो सीधा शीशगढ़ के जंगल पंहुचा और वह पेड़ पर फांसी से लटक गया। पुलिस ने मिले वीडियो का संज्ञान लेकर मामले में कार्यवाई शुरू कर दी है।

Also Read-राजस्थान के जज ने किया 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, हुआ ससपेंड

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending